स्वच्छता ही सेवा-2023 अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर, 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आदरांजली दिये जाने हेतु शासन के आदेशानुसार आज 1 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10 बजें से ‘‘एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान ‘‘का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में बुरहानपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी सहित सभी कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय की साफ सफाई की।
संतोष सिंह सोलंकी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा 2023 मनाया जा रहा है। आज एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अन्तर्गत कार्यालय के आस-पास एवं अंदर साफ सफाई की गई।