28 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
शैक्षणिक

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन का दे रहे हैं संदेश ,शासकीय माध्यमिक शाला तुरकगुराडा के परिसर में किया वृक्षारोपण


पर्यावरण मित्र द्वारा प्रतिदिन वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ है जगह जगह युवाओ ,प्रबुद्धजनो के ओर शिक्षको के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया जा रहा है ।समाजसेवी विजय महाजन के जन्मदिन पर शासकीय माध्यमिक शाला तुरकगुराडा के परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।


पर्यावरण मित्र संजय राठौड़ ने बताया प्रतिदिन वृक्षारोपण करने से हम स्वयं को और अपने आस-पास के पर्यावरण को संवर्धित करते हैं। यह हमें प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाता है और साथ ही पूरे समुदाय को एक जागरूकता देता है कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण में सक्रिय रहना चाहिए। इसके माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य बनाने का संदेश भी प्रस्तुत करते हैं।
प्रकाश पाटिल ओर डिग़म्बर महाजन ने बताया जन्मदिन पर वृक्षारोपण करने का महत्व उसके द्वारा हम अपने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकेत देते हैं। यह एक सामाजिक और पर्यावरणिक संदेश है जिससे हम समझते हैं कि हमें अपने भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और विकास में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही, वृक्षारोपण से हम एक पौधे को जीवन देने के माध्यम से प्राकृतिक वातावरण को भी बचाने में सहायक होते हैं। इस दौरान सुभाष बडोले प्रकाश पाटिल दिगंबर महाजन संजय राठौड़ देवानंद वानखेडे प्रतिभा महाजन सुभाष चौहान विट्ठल चौधरी सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

रीवा जिले के त्योथर तहसील में नाबालिग 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के चिन्हित जघन्य सनसनीखेज प्रकरण मे आरोपी को आजीवन कारावास

Public Look 24 Team

माध्यमिक शाला गोना बेंडा के शिक्षक की मनमानी, निर्धारित समय पर नही खुलती शाला, मैन्यू के हिसाब से नही मध्यान्ह भोजन , जानकारी लेने गये पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिला अस्पताल में नही होता मानसिक रूप से दिव्यांग मरीजों का उचित रूप से उपचार,

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!