27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
कांग्रेस बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है – कामले मण्डलम, बूथ और सेक्टर प्रदेश सह प्रभारी ने बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश


नेपानगर। कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होती है कार्यकर्ता ही विधायक और सांसद बनाते हैं यह बात एक दिवसीय दौरे पर आए मंडलम बूथ और सेक्टर सह प्रभारी संजय कामले ने कही। 28 अगस्त नगर के अनुरोध भवन में दोपहर 12:00 बजे के करीब कांग्रेस के मंडलम बूथ और सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय कामले ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बारीकियां समझाई। उन्होंने कहा की हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर यह चुनाव को जीतना ही है। अगर पार्टी के एक – एक कार्यकर्ता को चुनाव मे अपनी जिम्मेदारी निभाकर कांग्रेस को विजय श्री दिलाना है। मंडलम बूथ और सेक्टर प्रदेश प्रभारी संजय कामले ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छल कपट करके चुनाव जीतती है। इस बार भाजपा को फिर से 2018 में जिस तरह से मटकनी दी थी उसी तरीके से इस बार भी कांग्रेस को मैदान मारना है और यह सब जिम्मेदारी कर्ताओं की रहेगी। मंडलम बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठक को जिला प्रभारी कैलाश कुंडल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भगवान तुल्य है क्युकी सभी लोग अपना सारा काम धंधा छोड़ कर इस बैठक में मौजूद है। उन्होंने बताया कि विधानसभा का टिकट किसे भी मिले लेकिन सभी को एकजुट होकर कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए जनता से वोट मांगना है। वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई हैं। और नेपानगर के कार्यकर्ताओं तो और भी ज्यादा मजबूत है क्योंकि नगर पालिका चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 बार नेपानगर चुनाव दौरा करने के बावजूद भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनको पटखनी देकर जीत का सेहरा बांधा था इस बार फिर नेपानगर विधानसभा में फिर से कांग्रेस का परचम लहराना है। इस अवसर पर बूथ और सेक्टर जिला अध्यक्ष विजय गावडे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली,नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष उबेद उल्लाह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता पाटिल, अंतर सिंह बर्डे , अशोक पटेल, कांति कासडेकर, कविता धीरज करोसिया, निर्मला जावरकर, प्रेम सिंग जमरा, वासु कासडेकर, मंडलम अध्यक्ष संदीप करोसिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र मसाने, राजू पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा आसखड़के सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तीन नेताओं की फिर से हुई घर वापसी
नगर पालिका चुनाव में पार्टी से विरोध कर कांग्रेसी पार्षदों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 3 कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ने बर्खास्त कर दिया था। जिनको 28 अगस्त की बैठक मे जिला प्रभारी कैलाश कुंडल द्वारा फिर से घर वापसी कराई गई। पांडुरंग पाटील जगदीश पटेल और भरत गाढे जो पूर्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता थे लेकिन नगरीय निकाय मे हुए चुनाव के समय पार्टी से बगावत की थी।

Related posts

भोले के दर्शन को निकले थे… दो साल की मासूम को होटल में ही भूल गए…

Public Look 24 Team

6 अप्रैल 2023 को भाजपा का 44 वाँ स्थापना दिवस प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ बूथ स्तर पर हर्षोल्लास से मनेगा

Public Look 24 Team

नगरीय निकाय चुनाव 2022- महापौर और पार्षद पद के अभ्यर्थियों को करना होगा लेखा संधारण

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!