25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
देश विदेश मध्यप्रदेश

ऑटो पलटने से 11 महिलाएं हुई घायल, सभी को उपचार के लिए किया अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर- ग्राम तांदली की रहने वाली मजदूरी कर वापस अपने घर वापस लौट रही 11 महिलाएं ऑटो पलटने के चलते घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला कपास चुनने का काम करती हैं।
प्रत्यक्षदर्शी जाकिर सरदार ने बताया करीब 11 महिलाएं मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रही थीं। वह कपास चुनने के लिए ग्राम डवाली गई थी। लौटते समय देवरी फाटे के पास एक ऑटो रोका। कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास ऑटो पलटी खाकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में सभी महिलाओं को चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामा फकीरा, नूरजहां शाहबाज, इरशाद सुरेश, सुप्री रमजान, जैनूर बालदार, सुगरा सुपडु, बेगम अहमद, हसीना आरिफ, नूर मकसूद, निर्मला किशन, सईदा रमजान शामिल है। यह सभी महिलाएं सारोला से करीब 2 किमी दूर ग्राम तांदली की रहने वाली है। सभी को हाथ पैर और सिर में चोंटे आई हैं।

Related posts

बुरहानपुर विधानसभा के विकास कार्य का रिपोर्ट कार्ड हुआ जारी, शेरा भैया द्वारा किए गए 1 हजार करोड़ के विकास कार्य है लेखा जोखा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में पतंगबाजी में चायना धागे के उपयोग कलेक्टर ने धारा 144 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश किया जारी,
चायना धागे के उपयोग के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश के परिपालन में अधिकारियों ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Public Look 24 Team

नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!