29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
देश विदेश मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ,सचिव नरेश सुखवानी एवं कोषाध्यक्ष मेहुल जैन मनोनीत l

बुरहानपुर- विगत कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की वर्ष 2022 -23 की कार्यकारिणी का गठन कमल टाकिज स्थित काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ l जनजाग्रति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया की वर्ष 2022 -23 की कार्यकारिणी में सभी की सर्व सहमती से डॉ हर्ष वर्मा को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद बांदिल , सरोज ठाकुर , सचिव नरेश सुखवानी , सहसचिव सुमेरा अली , कोषाध्यक्ष मेहुल जैन ,सहकोषाध्यक्ष सुनील सलूजा के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्व श्री पूर्व अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ,डॉ किरण सिंह , डॉ अशोक गुप्ता , कैलाश अग्रवाल , हरिओम अग्रवाल शोभा चौधरी , कृष्ण मुरारी गट्टानी , आसिफ शेख ,सुनील शाह , डॉ रमेश शर्मा धुआधार मनोनीत किये गये l इसके अलावा अन्य सदस्य इस संस्था में सदस्य के रूप में मौजूद रहेगे l
अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा एवं सचिव नरेश सुखवानी ने मनोनयन के पश्च्यात कहा की समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रतिपादित कर बुरहानपुर के जनमानस को लाभ पहुचाना संस्था का परम उदेश्य है ओर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम सभी के सहयोग से कार्य को मूर्त रूप प्रदान करेगे l जनजाग्रति संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की बैठक में सर्व सहमती से निर्णय लिया गया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनजाग्रति संस्था का शपथ ग्रहण समारोह सूर्य पुत्री माँ ताप्ती के तट राजघाट पर दिंनाक 08.05.2022 वार मंगलवार शाम 6 बजे सादगी पूर्ण समारोह में सम्पन्न होगा l मनोनयन पश्च्यात अध्यक्ष सचिव का पुष्पहारो से स्वागत कर जायंट्स ग्रुप एवं जनजाग्रति संस्था के सदस्यों ने बधाईया प्रेषित की l
उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव नरेश सुखवानी ने दी l

Related posts

आदमी…!! कभी मशहूर तो कभी बदनाम आदमी…! परेशानियों का बोझ लिए खड़ा आदमी…!!

Public Look 24 Team

एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला सीतापुर में हुआ पुस्तकालय एवं डिजिटल कक्ष का हुआ उद्धाटन

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में दाऊदी बोहरा समाज ने हर्ष उल्लास के साथ मनाई ईद

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!