25.5 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
शैक्षणिक

जल अभिषेक अभियान
जिले में 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारंभ

बुरहानपुर- दिनांक 11 अप्रैल 2022 को जल अभिषेक अभियान के कार्यो के क्रियान्वयन का प्रदेश व्यापी शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जल अभिषेक अभियान अन्तर्गत बुरहानपुर जिले में वृहद स्वरूप की गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी 100 जल संग्रहण संरचनाओं अमृत सरोवरो का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। जिनमें सृजित जल भंडारण क्षमता का उपयोग सिचांई, मत्स्य पालन, सिंघाडा उत्पादन एवं अन्य प्रयोजनों के लिए सुनिश्चित किया जाना है।  
जल संग्रहण संरचनाओं- अमृत सरोवरों का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत अनुमत्य होने के कारण मूल रूप से इस योजना से ही किया जायेगा परन्तु सामग्री एवं मशीनों के उपयोग हेतु वित्तीय नियोजन के लिये 15 वे वित्त आयोग की राशि, कॉरपोरेट सोशल रिस्पोसबिलिटी, सांसद/विधायक निधि इत्यादि से अभिसरण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनभागीदारी हेतु जल भंडारण क्षमता सृजित होने पर लाभ प्राप्त करने वाले ग्रामीणों का योगदान भी लिया जा रहा है। बुरहानपुर जिले की जनपद पंचायत बुरहानपुर में 830.57 लाख रू. की लागत के 49 अमृत सरोवरो तथा जनपद पंचायत खकनार में 723.60 लाख रू. की लागत के 51 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
जनपद पंचायत बुरहानपुर की ग्राम पंचायते चिल्लारा, तारापाटी तथा जसौदी में प्रगतिरत अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया द्वारा किया गया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को प्रगतिरत कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से 20 मई, 2022 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंात्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

बुध्दभुमी पर डाॅ. मोहनलाल पाटील का सत्कार किया गया

Public Look 24 Team

गारमेंट्स की दुकान के बाहर रखे सूट लेंथ चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, लोगों ने जमकर धुनाई की।

Public Look 24 Team

नाबालिग से छेड़छाड़ करना पडा महंगा आरोपीगणो को मिली 2-2 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!