25.6 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
शैक्षणिक

प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है -लधवे कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 10 मंडलो में 30 अप्रैल एवं 1 मई को जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गाँधी के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के नेतृत्व में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए (त्रिदेव) प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। त्रिदेव को विचार और कार्यपद्धति, हमारा व्यवहार एवम बूथ के करणीय कार्य इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप्प के बारे में एप्प संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडल स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे है। शनिवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, शाहपुर, और बहादरपुर में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि प्रशिक्षण में 3 सत्र हुए। प्रथम सत्र में “हमारी कार्यपद्धति एवं विचार” इस विषय पर जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो ने प्रशिक्षण दिया। द्वितीय सत्र में “हमारा व्यवहार” इस विषय पर कार्यशाला को जिला मंत्री राहुल जोशी ने संबोधित किया। तृतीय व अंतिम सत्र में बूथ के करणीय कार्यो पर जिलाध्यक्ष श्री मनोज जी लधवे ने चर्चा की।
प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम प्रत्येक बूथ को डिजिटल बना रहे है। उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कर बूथ को सामाजिक समरसता के अनुरूप समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करना है तो हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुट जाते है। बूथ विस्तारक अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। श्री लधवे ने कहा भारतीय जनता पार्टी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। ठाकरे जी हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देते थे। इस वर्ष हमें संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण में जुटना है। इसके लिए हमें प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के त्रिदेवों को बूथ पर होने वाले 22 प्रमुख कार्यो को अपने अपने बूथों पर सुनिश्चित करना है। हमें अपने संगठन कार्यो को करने के साथ ही हर बूथ पर की वोटर्स को भी संगठन से जोडना है।
श्री इकबालसिंह गाँधी ने कहा भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है। नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य पद्धति को समझना, पार्टी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना, अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के प्रशिक्षण में जिला प्रभारी इकबाल सिंह गांधी, पूर्व महापौर अनिल भोसले, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गावड़े, मंडल अध्यक्ष विनोद पाटिल, शाहपुर प्रशिक्षण में जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, भाजयुमो जिला महामंत्री भारत रावल, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, बहादरपुर मंडल में संभाजीराव सगरे, प्रदीप पाटिल, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन विनोद पाटिल एवं आभार प्रदर्शन रविंद्र गावड़े ने किया।

Related posts

बुरहानपुर जिले में 38 सहायक अध्यापकों का राज्य शिक्षा सेवा में हुआ संविलियन,संविलियन की मांग को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भी सौंपा था

Public Look 24 Team

प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है सरकार, कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में आयी आप पार्टी

Public Look 24 Team

हंसराज बने जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र जिला मीडिया प्रभारी

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!