हरदा /भोपाल ।भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा पूरे देश में जोर शोर से निकली। हरदा भी कहा पीछे रहने वाला था। हरदा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल ने रथ की रस्सी खींच कर किया। शहर के रास्ते पर जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। वही रास्ते में कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुरली की तान छेड़ दी। जिस पर राधा कृष्ण की जोड़ी ने भाव विभोर नृत्य किया। उसके बाद भगवान जगन्नाथ की आरती की गई। मंत्री पटेल ने सभी के साथ भगवान जगन्नाथ की आरती की।
Related posts
Click to comment