29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

भाजपा और एमआईएम नेताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा बुरहानपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के साथ किए गए अपमान की निंदा

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) बुधवार को बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं कद्दावर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंच से बुरहानपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अबरार साहब के साथ किए गए कथित अपमान की सोशल मीडिया पर निरंतर निंदा की जा रही है। बुधवार को एम आई एम के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए निंदा की वही आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सनवर पटेल का बयान मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के माध्यम से सामने आया है जिसमें सनवर पटेल ने दिग्विजय सिंह के कृत्य की निंदा की है। डॉक्टर सनवर पटेल का बयान निम्नानुसार है: दिग्विजय सिंह ने हमेशा अल्पसंख्यकों का अपमान किया : डॉ. सनवर पटेल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को सदैव वोट बैंक मानने और उन्हें अपमानित करने का काम किया है। कल दिग्विजय सिंह ने बुरहानपुर में आयोजित सम्मेलन में पार्षद मुस्लिम भाई अबरार से बदतमीजी करके उन्हें भरे मंच से नीचे उतारा। यही नहीं भाई ओवेस शेख और दूसरे मुस्लिम भाईयों का अपमान किया। जिस तरह दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज के भाईयों के साथ बदतमीजी करते हुए मंच से उतारकर अपमानित किया है, यह केवल उनका ही नहीं, सम्पूर्ण मुस्लिम समाज का अपमान है।
डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह की हमेशा यह आदत रही है, कि वे लगातार मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम करते हैं। दिग्विजय सिंह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। माता-बहनों को अपमानित करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी दिग्विजय सिंह लोगों को अपमानित करने से बाज़ नहीं आते हैं। उज्जैन में सामाजिक सम्मलेन में दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए जब समाज का जिला अध्यक्ष खड़ा होता है, तो दिग्विजय सिंह उनके साथ हाथापाई करने का काम करते हैं और यह मामला थाने तक पहुँचता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि कोई लोकतात्रिंक तरीके से दिग्विजय सिंह का विरोध करे तो वे लठियों से वार करते हैं। इसका उदाहरण उज्जैन में भाजयुमो द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में सबने देखा कि किस तरह दिग्विजय सिंह लाठी लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मारने दौड़े थे। इस मामले में मुक़दमा दर्ज हुआ और उनको सज़ा हुई और आज वे ज़मानत पर हैं। इस प्रकार से शांति भंग करने और सौहार्द बिगाड़ने का काम सदैव दिग्विजय सिंह करते आएं हैं,जो सभ्य समाज के लिए बहुत ही खतरनाक है। मध्यप्रदेश की जनता इसको कतई स्वीकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में मुस्लिम समाज के भाईयों को दिग्विजय सिंह द्वारा अपमानित करने की घटना से यह सिद्ध होता है, कि काग्रेस सदैव उनको अपना वोट बैंक मानती है। डॉ. पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस हमेशा ही अल्पसंख्यकों को हेय की दृष्टि से देखती आई है, लेकिन अल्पसंख्यक समाज अब समझ चुका है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है। बुरहानपुर के एम आई एम नगर अध्यक्ष एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख, एडवोकेट सोहेल हाशमी सहित अन्य नेताओं ने दिग्विजय सिंह के कृत्य की घोर निंदा की है।

Related posts

नाबालिक के साथ घटना करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में जिले के 125 स्कूलों के 339 विद्यार्थियों ने की सहभागिता

Public Look 24 Team

बुरहानपुर नगर निगम अमले ने 100 किलो पॉलिथीन जप्त करने के साथ ₹ 7500 का जुर्माना लगाया*   

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!