27.3 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
बुरहानपुर जिला भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

भाजपा शाहपुर मंडल की बैठक आयोजितबूथ विजय संकल्प और महा जनसंपर्क अभियान को लेकर दिया मार्गदर्शन


बुरहानपुर। सोमवार को शाहपुर मंडल में बूथ विजय संकल्प एवं आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
बैठक में पूर्णकालीन प्रभारी संजय बिरला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार ही हमारे संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के कार्य-व्यवहार को प्रदर्शित करता है। आज हमारे प्रयासों की बदौलत ही हमारी अंत्योदय की अवधारणा पूर्ण होती दिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे हर व्यक्ति कहीं न कहीं लाभान्वित है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। हमें पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाना है।
जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन ने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ‌ को जन जन तक‌ पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी जनता के समक्ष हमें रखना है।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर पाटील, जिला मंत्री नितिन महाजन आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्रुति मुजुदार, युवराज महाजन एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पाटील, विनोद पाटील एवं दोनो शक्ति केंद्र के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

असत्य और भ्रामक समाचार फैलाने की कोशिश असफल, सत्य की असत्य पर सदा होती है जीत

Public Look 24 Team

17 राज्यों में भ्रमण करने के बाद बुरहानपुर आ रही है एनपीएस निजीकरण यात्रा

Public Look 24 Team

बुरहानपुर में सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में कोतवाली एवं यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग एवं चालानीकार्यवाही,

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!