शैक्षणिकमास्क पहनोगे या पीपीटी कीट कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों बचने के सीख देने के लिए यातायात पुलिस ने अपनायाअनोखा तरीका by Public Look 24 TeamJanuary 4, 2022January 4, 20220562 बुरहानपुर. कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ प्रशासन ने रोको टोको अभियान शुरू कर दिया है। मास्क की जरूरत और संक्रमण से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने शहर में अनोखा तरीके से जागरुकता का प्रयास किया। पुलिस के दो जवानों काे पीपीई कीट पहनाकर शहर में निरीक्षण किया। बिना मास्क घूम रहे लोगांे को समझाया मास्क पहन ले, वर्ना संक्रमीत होने पर इस तरह पीपीई कीट पहनाना होगी।मंगलवार दोपहर मास्क जागरूकता अभियान में सुबेदार हेमंत पाटीदार अपनी टीम के साथ शहर में निकले। दो जवान पीपीई कीट पहनकर साथ में आए। बिना मास्क लगाए लोगों को रोककर कारण पूछा। लंबे समय से संक्रमित नहीं मिलने से लोग लापरवाह हो गए है। लोगों ने मास्क नहीं पहनने के कई बहाने बताए, तब सुबेदार ने कहा अभी मास्क पहनने से हम कोरोना से बच सकते है। लेकिन अगर लापरवाही बरती, तो संक्रमित होने पर इस तहर पीपीई कीट पहनने की नौबत आ सकती है। लोग भी आपसे दूर हो जाएंगे। पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगांे को मास्क भी बांटे।