29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
Image default
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश सोशल सर्विसेस

रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा में कंप्यूटर कक्ष का उदघाटन। कई सौगातों की घोषणा के साथ सरकारी स्कूल बनेगा स्मार्ट।

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर रोटरी मंडल 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो जिनेंद्र जैन अपनी धर्मपत्नी रो रश्मी जैन के साथ आधिकारिक यात्रा पर बुरहानपुर आगमन पर एक निजी होटल में क्लब के सदस्यों के साथ मीटिंग संपन्न हुई, जिस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जिनेंद्र जैन ने बुरहानपुर क्लब में संचालित गतिविधियों एवम प्रकल्पों की जानकारी ली। नए सदस्यों से रूबरू होकर उनका उत्साह वर्धन किया।संचालक मंडल से मिलकर क्लब को किन विषयों पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसकी जानकारी प्राप्त की।क्लब को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने हेतु मार्गदर्शन देने के साथ यथा संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के लिए पूर्ण सहयोग देने पर सहमति प्रदान की। पश्चात मंडलाध्यक्ष द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा प्रदत्त 5 कंप्यूटर सेट एवम स्मार्ट क्लास सेट का लोकार्पण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निजी होटल के हॉल में रोटरी क्लब बुरहानपुर की पब्लिक मीटिंग संपन्न हुई,जिसमें चतुर्विध परीक्षण मंत्र का वचन रो संतोष ठाकुर ने किया। क्लब अध्यक्ष प्रियल जयराज जैन ने स्वागत भाषण के साथ भविष्य में क्लब व्दारा किये जाने वाले प्रकल्पो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नए सदस्य शैलेन्द्र देसाई,सनी पेशवानी, चिंतन शाह ,प्रेरिका पाटीदार, सुमित गुप्ता, सुशील वर्मा को मंडल अध्यक्ष द्वारा पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की गई।सचिव रो अशोक सी एल अग्रवाल ने अपने रोटरी सत्र 22-23 के अभी तक किये गए के सेवा का प्रकल्पों की जानकारी प्रस्तुत की।रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा इस वर्ष से रोटरी अलंकरण पुरस्कार शुरू किया गया है। जो रोटरी के 7 एरिया पर निःस्वार्थ भाव से काम करने वाली हस्तियों को प्रदान किया गया। जिसमें
स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सक सचिन पाटिल को नेचरोपैथी द्वारा बिना दवाइयों के इलाज कर जनमानस को लाभ पहुंचाने हेतु दिया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में लाखों वृक्ष लगाकर बुरहानपुर को हरा भरा बनाने वाले मनोज तिवारी को एवम आर्थिक एवम सामुदायिक विकास के अंतर्गत केले के तनो के रेशो से सामग्री बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार देने वाले मेहुल श्रॉफ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रो जिनेन्द्र जैन ने अपने संबोधन में बुरहानपुर क्लब की संचालित गतिविधियों संचालित गतिविधियों और सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के सेवा प्रकल्प करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन जगदीश गुप्ता ने किया एवं रो प्रफुल्ल मुंशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रो राजेन्द्र सलूजा,रो प्रशांत श्रॉफ, रो प्रवीण चपोरकर, रो मेघा भिड़े, रो संतोष महाजन, रो गेंदालाल प्रजापति,रो मंसूर सेवक, रो रिज़वान अब्बास,रो रमेशचंद्र शर्मा,रो दिनेश तिवारी, रो श्याम आडवाणी, सहित गणमान्य नागरिक एवम दानदाता उपस्थित थे।

Related posts

बैतूल हरदा लोकसभा चुनाव आगामी आदेश तक स्थगितबसपा प्रत्याशी भलावी का निधन

Public Look 24 Team

शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक को शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर संभागायुक्त ने दिये निलंबन के आदेश

Public Look 24 Team

प्रबंधन के गुर सीखे रामायण से

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!