29.3 C
Madhya Pradesh
Friday, Oct 18, 2024
Public Look
कला एवं साहित्य मध्यप्रदेश व्यक्तित्व सम्मान/ पुरस्कार

लंदन में मालवा की मिठास बिखेरेगी भोली बेन(अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान से होगी सम्मानित)

भारत और ब्रिटेन के मध्य साहित्य संवाद स्थापित करने और भाषा-बोली के सृजन तथा प्रचार-प्रसार के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए
ब्रिटेन की साहित्यिक संस्था कथा यू.के. तथा हिन्दी अकादमी मुंबई के सम्मिलित प्रयासों से ब्रिटिश संसद “पार्लियामेंट हाउस, लंदन” में साहित्यिक अवदान हेतु ब्रिटेन के 15 और भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित 25 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तारतम्य में कथा यूके के प्रमुख तेजेन्द्र शर्मा एवं हिन्दी अकादमी के प्रमुख डॉ प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य से एकमात्र सुश्री हेमलता शर्मा भोली बेन को “अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023” से सम्मानित किया जा रहा है। उक्त सम्मान लंदन पार्लियामेंट में आगामी 25 मई को गरिमामय समारोह में प्रदाय किया जायेगा। साथ ही सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के अवदान पर आधारित एक साहित्यिक पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा जिसमें सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के संक्षिप्त परिचय के साथ भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के गृहमंत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के शुभकामना संदेश सम्मिलित हैं। मध्यप्रदेश से भी संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर जी और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई है। भारत की ओर से इस कार्यक्रम का कवरेज आज तक चैनल के लिए लवीना टंडन जी द्वारा किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि हेमलता शर्मा संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा इंदौर में पदस्थ है। पूर्व में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा मालवी लोकभाषा हेतु इन्हें “कृति सम्मान” दिया जा चुका है। श्री राजीव सक्सेना, डायरेक्टर, कोष एवं लेखा, भोपाल, जे.के.शर्मा, डायरेक्टर पेंशन भोपाल, मध्यप्रदेश वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष अखिल कुमार वर्मा, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, उपायुक्त, इंदौर, संयुक्त संचालक देवधर दरवाई सहित अनेक अधिकारियों ने बधाइयां दी है । इस प्रसंग पर संभागीय संयुक्त संचालक टी.एस.बघेल ने बताया कि यह हमारे कार्यालय के लिए भी गौरव की बात है। भोली बेन कहती हैं कि ईश्वर की कृपा और माता-पिता सहित वरिष्ठ जन के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है। इस समाचार से साहित्यिक जगत में हर्ष की लहर है।

Related posts

बुरहानपुर जिले के ग्राम खामनी में विधायक शेरा भैया ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण

Public Look 24 Team

बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैय्या ने गुरुपूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

Public Look 24 Team

नगर पालिक निगम की लोक अदालत में राजस्व शाखा,सम्पतिकर शाखा के प्रकरण सुलझाकर कुल 35 लाख 01हजार 325 रूपये की राशि वसूल की गई।

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!