शैक्षणिकवर्तमान में ‘पंचशील का आचरण करने की अत्यंत आवश्यकता’ – चंद्रबोधि पाटिल by Public Look 24 TeamMay 22, 2022May 22, 20220341 दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया(भारतीय बौद्ध महासभा) ओडिशा प्रदेश कार्यकारिणी के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर न्युवापटना स्थित बुद्ध विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा चंद्रबोधि पाटिल जी ने की। मंच पर ओडिशा प्रदेश के महासचिव मा लक्ष्मण मल्लिक, ट्रस्टी एस आर कानडे, राष्ट्रीय महासचिव शंकरराव ढेंगरे, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एड भीमराव कांबले आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर ओडिशा प्रदेश के महासचिव लक्ष्मण मल्लिक, शंकरराव ढेंगरे भीमराव कांबले, एस आर कानडे आदि ने अपने विचार रखे।सुबह रैली निकाली गई। तपस्वी और भल्लीक परिवार के वंशज बौद्घ बडी मात्रा में उपस्थिति रही। इस विहार का महत्व इस लिए है कि विहार के पास बोधिवृक्ष 8/1/1956 को लगाया गया। साथही विहार को 1957 में थॉयलंड से भगवान बुद्ध की मूर्ति इस विहार में स्थापित की गई। विहार को बौद्ध धम्म गुरू दलाई लामा जी ने भेट दिया। मंच संचालन सुदाम बौद्ध ने किया।