29.7 C
Madhya Pradesh
Saturday, Sep 21, 2024
Public Look
कांग्रेस नगर पंचायत बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

शाहपुर नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा: भाजपाइयो की हवाबाज़ी की पोल खुली


बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जिले का शाहपुर क्षेत्र भाजपा के दिवंगत सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान का पैतृक निवास के साथ साथ भाजपा का गढ़ भी माना जाता है। यहां संपन्न हुए उपचुनाव में वार्ड क्र.10 में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है, जिससे जिले के काँग्रेस जनों ने भाजपा की पोल खुलने की बात कहते हुए उत्साह जताया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि जनता काफी अच्छी तरह से भाजपा के झूठे और फर्जी विकास और इनके झूठे दावों को समझ चुकी है, और आने वाले समय मे भी सभी चुनावो में इसी प्रकार मुंह की खाने वाली है।
श्री रघुवंशी ने कहा कि भाजपा की पूर्व मंत्री दिन रात मुख्यमंत्री को चिट्ठिया लिख लिख कर जिले का भरपूर चिट्ठी विकास कर रही हैं।सांसद बड़ी बड़ी बातों से विकास कर रहे हैं।महापौर घर में बैठे बैठे ही पूरी नगर निगम चला रही है।इन सब बातों को बुरहानपुर जिले की जनता भलीभाँति समझ चुकी है और अब करारा जवाब देने को तैयार भी होंगे है,जिसकी शुरुआत आज शाहपुर में हो गई है।
जिले के समस्त कांग्रेस जनों ने कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस जनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जीत पर श्रीमती दीपाली राऊत को बधाई दी है।बुरहानपुर के वरिष्ठ पत्रकार ने दी यह प्रतिक्रिया शाहपुर वार्ड क्रमांक 10 के उपचुनाव में कांग्रेसी 4 वोटों से जीतने में सफल रहे। नगर निगम परिषद पर भाजपा का कब्जा होने के बाद भी उपचुनाव में भाजपा की हार और वह भी ऐसे समय जब मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 देने की घोषणा के बाद तथा साथ ही साथ जिस वार्ड में भाजपा 355 वोटों से जीती थी, वहां 4 वोटों से हारना यह दिखाता है कि भाजपा के कर्णधार, जो निर्णय पूर्व में लिए हैं, उससे जनता सहमत नहीं है। और इसीलिए जिस वार्ड के मध्यावधि चुनाव में भाजपा जीती है और उस चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ता है। इसे साफ ज़ाहिर होता है कि मध्यावधि चुनाव के बाद शाहपुर नगर निगम परिषद के चुनाव के बाद जो घटनाक्रम हुआ उससे जनता दुखी है और इसी कारण भाजपा की हार हुई है ऐसी जन चर्चा है। “चर्चा चोपाल की” के चर्चित कालम निगार एवं दिव्य साक्षी समाचार पत्र के संपादक ने अपनी पैनी कलम से लिखी यह प्रतिक्रिया
वार्ड उपचुनाव की जीत से काग्रेस की बांछें खिली
नगर परिषद शाहपुर में हुए उपचुनाव को क्या कांग्रेस के आगमन की सुबगुवाहाट मानी जाए ? करीब दो दशक सत्ता का सुख भोगने के बाद भी सत्ताधारी दल जनता की नब्ज़ पकड़ने में नाकामयाब है। जनप्रतिनिधि नित नई योजनाएं जनता के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर अपनी 6 आकर्षित करने का प्रयास कर रही है,परंतु जनता पुराने कार्य को पूर्ण होने की बाट जो रही है। जनता शहर को अतिक्रमण से मुक्त देखना चाहती है। जनता शहर को गड्ढों से मुक्त देखना चाहती और अच्छी सड़कें चाहती है। जनता शहर में युवाओं के लिए रोजगार चाहती है। जनता बंद पड़ी ताप्ती मिल को आरंभ होते हुए देखना चाहती है। जनता शुद्ध पेयजल चाहती है। जनता सुगम यातायात और पार्किंग व्यवस्था चाहती है। जनता आवारा पशुओं से शहर को मुक्त देखना चाहती है। जनता सफाई की उचित व्यवस्था के साथ है। जनता शिक्षा में सुधार चाहती है। जनता अच्छा और सुगम इलाज चाहती है। भ्रष्टाचार से मुक्त व्यवस्था चाहती है। परंतु शहर के जनप्रतिनिधि नई नई योजनाएं लाकर जनता को केवल भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे ज़्यादा बेहतर तो होगा पुराने कार्यों को कंप्लीट कर शहर को नई व्यवस्था प्रदान करें। पुराने कार्य अधूरे पड़े हैं और नए सपने दिखाकर जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा ही भ्रम जाल फैला कर रखा तो ऐसा ना हो जनता 18 माह के कार्यकाल को 5 वर्ष का कार्यकाल बनाने हेतु समर्थन दे दे। शाहपुर नगर परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस बोलने का मौका दे दिया, वहीं भाजपा की गुटबाजी के चलते और प्रत्याशी चयन की गलत रणनीति का परिणाम सबके सामने। वैसे चुनाव की उल्टी गिनती आरंभ हो चुकी है। देखें आगामी चुनाव में होता है क्या?

Related posts

केंद्रीय मंत्री उइके देगे खिरकिया को दानापुर एक्सप्रेस की सौगातहरदा को पवन सचखंड , मंगला कर्नाटक एक्सप्रेस की दरकार

Public Look 24 Team

बुरहानपुर जिले में में पहली बार व्हाट्सएप के माध्यम से हुए कर-सलाहकार संघ के चुनाव, सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए पंकज सोमैया ,सत्र 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन

Public Look 24 Team

एमपी के बुरहानपुर जिले में बारिश से रास्ते बंद- मरीजों को खटिया पर डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण 

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!