![](https://publiclook24.com/wp-content/uploads/2024/06/1000024439-1024x577.jpg)
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड मतों से प्रचंड जीत दर्ज की है। बुधवार को क्षेत्रवासियों ने ग्राम बोहरडा पहुँच कर नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का स्वागत कर बधाई देकर लड्डुओं से तुलादान किया गया। सुबह से ही लोकसभा क्षेत्र से जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ का ग्राम बोहरडा के निज निवास पर पहुँचने का सिलसिला शुरू हुआ। ढोल तासे पर कार्यकर्ता झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
![](https://publiclook24.com/wp-content/uploads/2024/06/1000024445-1024x577.jpg)
इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला कार्यकर्ताओ ने धर्मपत्नी जयश्री पाटिल के साथ जमकर जश्न मनाया।खंडवा लोकसभा सीट से 2 लाख 69 हज़ार से अधिक रिकॉर्ड मतों से पाटील ने दूसरी बार विजयश्री हासिल की है। इस अवसर पर श्री पाटील ने कहा कि यह जीत मोदी जी की ग्यारंटी व कार्यकर्ताओ के परिश्रम की जीत है। जनता जनार्दन के मिले आशीर्वाद के लिये उनका ऋणी हूँ। अब लोकसभा क्षेत्र के शेष कार्यों का सिलसिले वार अध्ययन कर विकास के कार्यों को अंजाम देंगे।