जिले में 4 अक्टूबर, 2023 को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किश्त का अंतरण तथा जिले के विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम दोपहर (12.15 बजे) प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, की उपस्थिति में लगभग 397 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य रेणुका कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में प्रस्तावित है। जिसमें 68.21 करोड़ रूपये की लागत से असीर-धुलकोट घाटाखेड़ी मार्ग, 38.82 करोड़ की लागत राशि से नेपानगर रेल्वे क्रॉसिंग, 10.56 करोड़ रूपये की लागत राशि से गणपति नाका से सिंधीबस्ती मार्ग लंबाई 1.60 कि.मी. तथा 145.1 करोड़ रूपये की लागत राशि से पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना सहित जिले के अन्य निर्माण कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण होगा।
