21.7 C
Madhya Pradesh
Friday, Oct 18, 2024
Public Look
खंडवा बुरहानपुर जिला ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार

आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा ने मनाया जश्र-खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और एनडीए की सरकार बनने की खुशी


बुरहानपुर। मंगलवार देरशाम को भाजपा ने बुरहानपुर में जश्र मनाया। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- इस खंडवा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार ङ्क्षसह चौहान 2 लाख 69 हजार मतों से चुनाव जीता थे। इस लोकसभा चुनाव में हमने उनका रिकार्ड तोडऩे का लक्ष्य रखा। जिसे ज्ञानेश्वर पाटिल ने दो लाख सत्तर हजार से अधिक मतों से जीतकर एक रिकार्ड बनाया है। भाजपा की दृष्टि से बुरहानपुर सीट एक कठिन विधानसभा है। यह बात प्रदेश नेतृत्व भी जानता है। निश्चित तौर पर इस विधानसभा को जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे।


आने वाले दिनों में परिणाम बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे
प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा- भाजपा ने कहा था, वो आज मप्र में कर दिखाया है। प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर हम जीते है। खंडवा लोकसभा सीट भी हम लगभग 2 लाख 70 हजार वोट से जीते हैं। केंद्र में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिम्मेदारी बढ़ेगी। काम करेंगे। सेवा करेंगे। विकास करेंगे। बुरहानपुर सीट बहुत कठिन है। फिर भी बहुत वोट दिए है। 1 लाख 12 हजार वोट कम नहीं है। आने वाले दिनों में परिणाम और बेहतर बने, यह सुनिश्चित करेंगे।


यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कमल चौराहा पर जश्र के दौरान जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मार्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजहर-उल-हक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौड, वरिष्ठ बलराज नावानी, नरहरि दीक्षित, छाया मोरे, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह मंत्री नरेंद्र हासानंदानी, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बुरहानपुर में 17 मई 2023 को हज तरबियती कैंप का आयोजन

Public Look 24 Team

इच्छापुर बैरियर बना भ्रष्टाचार का अड्डा, शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते 3 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ है अधिकारी ,भ्रष्टाचार की लगाम आखिर किसके हाथों में?

Public Look 24 Team

नगरीय निकाय चुनाव 2022
हरदा जिले में भाजपा ने जारी किए वार्ड पार्षदों की सूची….
दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल

Public Look 24 Team
error: Content is protected !!