32.1 C
Madhya Pradesh
Saturday, Jun 14, 2025
Public Look
खंडवाबुरहानपुर जिलाब्रेकिंग न्यूज़भाजपामतदान/ मतदाता/ मतगणना/मध्यप्रदेशराजनीतिक समाचारलोकसभा चुनावस्पेशल/ विशेष

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल की रिकॉर्ड जीत, 2 लाख 69 हजार 971 मतों हुए विजयी

Spread the love

बुरहानपुर. खंडवा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी घोषित। खंडवा लोकसभा सीट पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 2 लाख 69 हजार 971 मतों से हराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद खंडवा कलेक्टर ने ज्ञानेश्वर पाटिल को  प्रमाण पत्र दिया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता खंडवा संसदीय क्षेत्र का विकास रहेगा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे, युवाओं को रोजगार मिले और कृषि क्षेत्र में खंडवा संसदीय क्षेत्र में नए उद्योग को आगे बढ़ाएंगे। केला उत्पादक किसानों के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार ने केला उत्पादक किसानों को हर संभाव मदद की है। जब भी आंधी से केली को नुकसान हुआ इसका मुआवजा भी केला किसानों को बढ़ाकर दिया गया है। किसानों की मदद करने के लिए हर संभाव प्रयास करते है।

अगर बात बुरहनपुर जिले की करे तो बुरहानपुर विधानसभा से कांग्रेस को 7209 वोटों से बढ़त मिली है। कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को एक लाख 19 हजार 736 वोट मिले। जबकि ज्ञानेश्वर पाटिल को एक लाख 12 हजार 527 वोट मिले है। जबकि नेपानगर से भाजपा को 39493 वोट मिले है। यहां पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को एक लाख 14 हजार 308 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 74815 वोट मिले है। बुरहानपुर जिले से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Related posts

नरेंद्र मोदी को पुन : एन.डी.ए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बुरहानपुर जिले में भाजपा ने मनाया आनंदोत्सव, पटाखे फोड़कर की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर ढोल की धुन पर थिरके सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Public Look 24 Team

सनसनीखेज वारदात: पत्नी के प्रेमी ने की फल व्यापारी की हत्या — खंडवा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Public Look 24 Team

खेत मे आग लगने से आठ किसानों की 40 एकड़ फसल जली, लाखों रुपए का नुकसान

Public Look 24 Team